फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में विफल होने पर हमला, युवती का पैर फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म में विफल होने पर हमला, युवती का पैर फ्रैक्चर
विज्ञापन

तीतरो। क्षेत्र के गांव में घर के बाहरी हिस्से में बने शौचालय में शौच करने आई युवती को घात लगाए युवक ने अपहरण व दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन विफल हो गया। इस बात से नाराज आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी, जिसमें उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। युवती की चीख सुनकर परिजन दौड़े और आरोपी को दबोच लिया लेकिन वह चंगुल से छूटकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती अपने परिजनों के साथ आंगन में सो रही थी। सुबह वह शौच के लिए मुख्य द्वार के पास बने शौचालय में जा रही थी। तभी घात लगाए गांव का युवक ने उसका मुंह दबाकर घर के बाहर खींच ले गया। फिर दुष्कर्म की नीयत से कपड़े फाड डाले। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसमें उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया लेकिन वह किसी तरह उनके चुंगल से भाग निकला। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए चिकित्सालय भिजवाया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छोटे सिंह ने बताया कि आरोपी वंश के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें