फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छोड़ नई पार्टी का एलान

Thu, 15 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
किरण आरसी जाटव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में राज्य एससी/एसटी आयोग की सदस्य किरण आरसी जाटव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर नई बनाने का ऐलान किया। यहां सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सपा की नीतियों को जनविरोधी करार दिया। 
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए किरण आरसी जाटव ने बताया कि 2008 में मेरठ से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली की यात्रा की। 2010 में उन्हें मुलायम सिंह यादव ने सपा में आने का न्यौता दिया। इसके बाद से वह सपा से जुड़ गई।

कई साल से वह राज्य एससी/एसटी आयोग की सदस्य हैं। बकौल किरण सपा में रहते हुए वह समाज के लोगों का वह सेवा नहीं कर सकी हैं, जो करना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने सपा को छोड़ना ठीक समझा।
विज्ञापन


अपने समाज के बुद्धिजीवी लोगों की सलाह और अपने विवेक से अपनी अलग पार्टी बनाने का निर्णय लिया है। जिसका नाम कर्तव्य राष्ट्रीय पार्टी रखा गया है।

जल्द ही पार्टी की कोर कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी ही विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लेगी। पार्टी सभी धर्मों को साथ लेकर सभी महापुरुषों के सपनों को पूरा करने का काम करेगी।

बताया कि आईएएस और पीसीएस की एक लॉबी उनके साथ है। साथ ही कई पार्टियों के लोग पार्टी छोड़कर उनके साथ आने को तैयार हैं। पत्रकार वार्ता में नीरज जैन, प्रवीण ठकराल, गौतम, ललिता सिंह आदि रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें