फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन से गैंगस्टर हटाने को मंडलायुक्त से मिले कार्यकर्ता

Tue, 16 Feb 2021 03:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कैराना से पूर्व सांसद तबस्सुम हसन और कैराना विधायक नाहिद हसन मामले में डीआईजी से मिलने पहुंचे सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई को निरस्त कराने के लिए सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त और डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश के कारण गलत तथ्यों के आधार पर हुई यह कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


सहारनपुर में नगर विधायक एवं सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के नेतृत्व में सपा नेताओं ने पहले तो डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल से मुलाकात की और फिर मंडलायुक्त एवी राजमौलि से मिले। विधायक संजय गर्ग ने कहा कि पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, विधायक नाहिद हसन व 38 अन्य साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई राजनीतिक रंजिश के कारण हुई है। दोनों नेताओं समेत सभी साथियों से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता आत्महत्या मामला: सीसीटीवी फुटेज में खुला बड़ा राज, अब और बढ़ेगी भाजपा विधायक की मुश्किल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व एमएलसी उमर अली खान, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास, पूर्व मंत्री सरफराज खान, विधायक शशिबाला पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर, महानगर अध्यक्ष आजमशाह, चौधरी वासिल तोमर, फरहाद गाडा, अब्दुल गफूर, जसवीर वाल्मीकि, अनुज मदनूकी, अमित गुर्जर, फहाद सलीम, शाहरुख खान आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें