फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी समेत तीन ने नाम वापस लिए

Wed, 01 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सहारनपुर में विधान सभा निर्वाचन 2017 के तहत सात सीटों के लिए हुए कुल 103 नामांकन में से जांच के बाद 92 नामांकन पत्र सही पाए गए थे, जबकि 11 निरस्त कर दिए गए थे। नाम वापसी के लिए बुधवार का दिन निर्धारित है। 
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी होगी। तीन बजे के बाद शेष प्रत्याशियों को सिंबल अलॉट किए जाएंगे। उधर, मंगलवार को देहात सीट से सपा समेत तीन लोगों ने नाम वापस लिए।

मंगलवार तक सातों विधान सभाओं पर कुल 89 नामांकन बचे थे। नाम वापसी के लिए एक फरवरी का दिन निर्धारित है, मगर मंगलवार को ही कई लोग नाम वापस लेने पहुंच गए। 
विज्ञापन


सपा और कांग्रेस गठबंधन में सपा के हिस्से में देवबंद और नगर की सीट आई है। ऐसे में देहात सीट से सपा की ओर से नामांकन करने वाले शाहनवाज का टिकट होना पहले ही तय था।

उन्होंने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नाम वापस ले लिया। इसी सीट से निर्दलीय के रूप में नामांकन करने वाली भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी की पत्नी गायत्री चौधरी ने भी नाम वापस ले लिया। 

 इनके अलावा निर्दलीय पर्चा भरने वाले अमित कुमार ने भी नाम वापस ले लिया। अब देहात सीट पर 13 प्रत्याशी शेष बचे हैं। हालांकि बुधवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें