फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस और भाजपा पर खूब बरसीं मायावती

Sun, 12 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीड़ का अभिवादन करतीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि भाजपा की गलत नीतियों एवं कार्यकलापों से जनता पूरी तरह से नाराज है। भाजपा ने मूल सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है।
विज्ञापन


जबकि सपा के दो गुट हो चुके हैं और दोनों गुट ही एक दूसरे को हराएंगे। बसपा पर सर्वसमाज का भरोसा है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शनिवार को दिल्ली रोड स्थित कॉसमोस मैदान में आयोजित बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अभी तक प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी भी चेहरे को पेश करने की हिम्मत नहीं कर पाई है जबकि सपा के मुख्यमंत्री का चेहरा कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के मामले में दागी हो चुका है।
विज्ञापन


प्रदेश में मुजफ्फरनगर सहित 500 दंगे पांच साल में हुए। दादरी कांड, मथुरा का खूनी संघर्ष, बुलंदशहर की शर्मनाक घटना से असुरक्षा एवं आतंक का माहौल बना हुआ है।    
  
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पुत्र मोह के चलते अपने भाई शिवपाल को ही अपमानित कर दिया, तो अब वह भी सपा को नुकसान पहुंचाएंगे। सपा दो गुटों में बंट गई है और दोनों ही गुट एक दूसरे को हराएंगे।

उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता से वादे किए गए वादे पूरे नहीं हो सके हैं। नोटबंदी से किसी को फायदा नहीं हुआ है। भाजपा आरक्षण एवं अन्य कानूनी अधिकारों को आरएसएस के एजेंडे से खत्म करने में लगी है।  

बसपा सुप्रीमो मायावती के मंच पर सातों विधानसभाओं के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद इकबाल, रविंद्र मोल्हू, मुकेश दीक्षित, महिपाल माजरा, नवीन चौधरी, माजिद अली, जगपाल सिंह, एमएलसी महमूद अली, तस्मीन बानो, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, लोदी कुमार, जोन को-ऑर्डिनेटर नरेश गौतम, एमएलसी अतर सिंह राव आदि बसपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें