फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और बसपा प्रत्याशियों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

Sat, 11 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आचार संहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में बिना अनुमति के चुनावी सभा किए जाने को लेकर पुलिस ने नकुड़ विधान सभा से बसपा प्रत्याशी और गंगोह विधान सभा से सपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर रामपुर मनिहारान थाने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
 नकुड़ विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी नवीन चौधरी और गंगोह सीट से सपा प्रत्याशी चौधरी इंद्र सैन द्वारा बिना अनुमित के चुनावी सभा किए जाने पर मजिस्ट्रेट की तहरीर पर दोनों प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

आरोप है कि नवीन चौधरी गांव हरपाली और चौधरी इंद्रसैन गांव सढौली दुलीचंदपुर में बिना अनुमति के चुनावी सभा कर रहे थे। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि बिना अनुमति के यदि कोई भी चुनावी सभा की गई तो उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


किसी को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। उधर, सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शफक्कत कमाल ने विधानसभा समान्य निर्वाचन 2017 में वाहन अधिग्रहण आदेश के बाद भी वाहन उपलब्ध नहीं कराने वाले चार अधिकारियों को विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये है।

जिलाधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सीनियर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डब्लू.एच.ओ.) सहारनपुर के वाहन संख्या यूपी 25 एजी/0334 व यूपी 27 एजी/0151, नगर निगम सहारनपुर के वाहन संख्या यूपी 14 एवाई/5589 तथा अधिशासी अभियंता सहारनपुर विकास प्राधिकरण, सहारनपुर के वाहन संख्या यूपी 11 टी/1387 का अधिग्रहण किया गया था।

बार-बार निर्देशों के बावजूद उक्त अधिकारी द्वारा अपने वाहन चुनाव कार्य के लिए यातायात प्रकोष्ठ, विकास भवन में प्रस्तुत नहीं किया है। कार्य की गम्भीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि हर स्थिति में कल 11 फरवरी को प्रात: 10:00 बजे तक वाहन उपलब्ध नहीं कराये जाते है, तो सम्बधिंत अधिकारियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें