सहारनपुर। दीवानी कचहरी स्थित प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्मारिका अभिव्यक्ति का विमोचन किया गया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस और संचालन महासचिव आदित्य सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरि शंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि जनपद के न्यायाधीश राजीव शर्मा, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार शामिल हुए। इस मौके पर चेयरमैन हरि शंकर ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के लिए चैंबर दिए जाने और बीमारी के दौरान आर्थिक मदद की योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिवक्ताओं ने सीओपी के लिए आवेदन वर्ष 2017-18 में कर फीस जमा करा दी है, उनका सीओपी जल्द जारी कर दिया जाएगा, जिन युवा अधिवक्ताओं द्वारा एआईबीई की परीक्षा पास कर ली है, उनको बिना सीओपी अपनी एसोसिएशन में वोटिंग करने का अधिकार दिया जाएगा। इससे पूर्व अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर त्यागी, सुरेश चंद सहगल, बसंत सिंह, अशोक पुंडीर, सुरेंद्र दीक्षित, ऋषि कुमार गुप्ता, चौधरी रणधीर सिंह ने बुके भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान राजेंद्र लाल, बसंत सिंह, गयूर आलम, जमाल साबरी, महेश कुमार गुप्ता, नीरज तिवारी, संजय वर्मा, फैजान अली, अजय शर्मा, सतीश, सतीश चौधरी, राजीव शर्मा, कंवरपाल, अमित मेहरा, मोहन राणा, नीरज सहजवा, अमित कुमार गुप्ता, आकिल फारूख, मो. शाहिद, शहजाद खान, महताब अली, रवि तोमर, रोशनी सिंह, प्रवीन चौधरी, अनीता, किरण चोपड़ा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।