शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रही रामलीलाओं में सीता हरण, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध, हनुमान प्रस्थान लीला का मंचन किया गया।
प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी की ओर से बेहट रोड मैदान में चल रही रामलीला में सीता हरण लीला का मंचन किया गया। उद्घाटन संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक बंसल एवं प्रमोद मिगलानी ने किया। नीरज गर्ग के मंच निर्देशन में मंचन किया गया।
इस मौके पर प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, अमित सिंघल, हितेष गर्ग, नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, ऋषिपाल गुप्ता, सचिन गोयल, राकेश मित्तल, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे। श्रीराधा कृष्ण मंदिर क्लब की ओर से गांधी पार्क रामलीला में राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध एवं हनुमान प्रस्थान लीला का मंचन हुआ।
जगदीश भंडारी के निर्देशन में पंकज कौशिक ने राम, विनय वत्स ने लक्ष्मण, सुशील ने हनुमान का भूमिका निभाई। प्रधान जोगेंद्र कुमार, हरीश शर्मा, प्रमोद वत्स, राकेश शर्मा, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। श्रीकृष्णा राम नाटक क्लब की ओर से जुबली पार्क रामलीला में सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध लीला में दर्शकों ने देर रात्रि तक आनंद उठाया। मुख्य अतिथि डा. अजय सिंह रहे।
प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, रम्मी धवन, बलदेवराज, साजन गंगा, प्रवीण तनेजा आदि मौजूद रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा की ओर से गोविंद नगर रामलीला में सुग्रीव मित्रता, बाली वध लीला का मंचन हुआ। वरुण शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने सुंदर मंचन किया।
श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति की ओर से गुरुद्वारा रोड पर चल रही रामलीला में सुग्रीव मित्रता एवं बालि वध का मंचन नगर विधायक राजीव गुंबर, अभय राणा एवं सुपनीत सिंह ने किया। रोहित अरोड़ा, गौरव चौधरी, नीरज सेठ, अजय छाबड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
सुपर क्लब की ओर से गोपाल नगर रामलीला में सुग्रीव मित्रता बाली वध लीला का मंचन हुआ। मानवीय कल्याण समिति की ओर से लेबर कॉलोनी में शबरी उद्धार बाली वध लीला का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि बृजमोहन सूद, ब्रिजेश सिंह, श्रीराम भारती, विनोद कुमार, चंदशेखर, देवेंद्र कुमार रहे।
प्रधान संदीप रावत, महामंत्री कमल श्रीवास्तव, विरेंद्र रावत, दयालदास वोहरा आदि मौजूद रहे। भारतीय कला संगम श्रीरामलीला सभा की ओर से रेलवे टीटू कॉलोनी में आयोजित रामलीला में सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध लीला का मंचन हुआ।
अध्यक्ष सतपाल काला, महामंत्री जसबीर मोघा, संरक्षक महेंद्र कंसल, संयोजक अशोक छाबड़ा, प्रबंधक राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब की ओर से माल गोदाम रामलीला में पंकज बजाज के निर्देशन में सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध लीला का मंचन हुआ। प्रधान संजीव शर्मा, उप प्रधान अमित यादव, मनोज चिटकारा, हरीश डंग आदि मौजूद रहे।