फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी और अशोक गहलौत का पुतला फूंका

विज्ञापन
हसनपुर चौराहे पर कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे सचिन पायलट को पद से हटाने से खफा अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत का पुतला फूंका। उन्होंने सचिन पायलट पर लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा विरोधी उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हसनपुर चौराहे पर पुतला दहन करने के बाद अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर गुर्जर समाज के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट के साथ राजस्थान में गुर्जर समाज के साथ ही राजपूत, जाट, मीणा और पाल समाज भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा सचिन पायलट की लोकप्रियता को सोनिया गांधी बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। इसलिए उन्हें साइड लाइन करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की इस साजिश को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। समाज सचिन पायलट के साथ खड़ा है। इस दौरान मीडिया प्रभारी सचिन वर्मा, केपी खटाना, संदीप चौधरी, आदेश चौधरी, विनोद चौधरी, विक्रम गुर्जर, राजेश गुर्जर, बालेंद्र बटार, विक्की पंवार, नवाब सिंह चौहान, इकराम गुर्जर, नवल गुर्जर, रवि अवाना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें