फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
गांव मुंडीखेड़ी में सैनिक के पार्थिक शरीर को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और नेता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अरुणाचल प्रदेश से सेना में तैनात सैनिक सतपाल सिंह का शव बुधवार देर शाम गांव मुंडीखेड़ी पहुंचने पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सैनिक के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार गया।
विज्ञापन

गांव मुंडीखेड़ी निवासी सतपाल सिंह अरुणाचल प्रदेश में सेना में तैनात थे। सोमवार की देर रात बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। बुधवार की देर शाम सेना के जवान सतपाल सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र से ग्रामीण उनके घर पहुंचे। अंतिम दर्शनों के दौरान ग्रामीणों व गण्यमान्य लोगों ने गांव पहुंच कर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसडीएम संजीव कुमार, सीओ अरविंद पुंडीर, कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह व पुलिस लाइन से आए पुलिस कर्मियों द्वारा सैनिक के पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ गांव स्थित शमशान घाट पर सतपाल सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि बेटे सुमित ने दी। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, रविंद्र कुमार मोल्हू, पूर्व ब्लाक प्रमुख नक्षत्र पंवार, बृजपाल सिंह, नकुल चौधरी, विक्रम सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें