फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फायरिंग अभ्यास के दौरान घायल सैनिक चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फायरिंग अभ्यास के दौरान हुए हादसे में घायल हुए सैनिक दीपक, सुरेश, प्रवीण और पवित्र को रविवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी से चंडीगढ़ आर्मी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि सेना के अधिकारी कॉलेज पहुंचे थे, जिसके बाद सभी सैनिकों को यहां से चंडीगढ़ आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है। इनमें सैनिक सुरेश और दीपक की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शेरपुर पेलो के पास शिवालिक जंगल में सेना की फायरिंग रेंज में हुआ था। बताया गया है कि सैनिक यहां पिछले कई दिन से फायरिंग अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान हुए हादसे में चारों सैनिक घायल हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में बेहट सीएचसी और यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल से इन्हें रात में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी ले जाया गया था। रविवार सुबह सेना के अधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार इसके बाद घायल सैनिकों को चंडीगढ़ स्थित आर्मी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया था। घायलों में दो सैनिकों की हालत अभी भी स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें