फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं ने किया शिक्षकों को सम्मानित

विज्ञापन
छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल नंबर दो में राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करती अध्यापिका - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना। छुटमलपुर। तीतरो। गंगोह (सहारनपुर)। चिलकाना में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष देशबंधु शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षक कोरोना से जुझते हुए शिक्षण कार्य करने को आतुर हैं। सरकार को शीघ्र से शीघ्र स्कूल को संचालित करने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए। महासंघ द्वारा शिक्षक राजेश कुमार सैनी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छुटमलपुर में एएचपी इंटर कालेज के प्रबंधक राजकुमार पुंडीर को पंजाब नेशनल बैंक सहारनपुर के मुख्य प्रबंधक दुर्गपाल सिंह द्वारा शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।हुसैनपुर निवादा के स्कूल में प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष बिजेद्र शर्मा शर्मा ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
तीतरो के गांव रादौर के गीता विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बीईओ विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षक नौनिहालों को संस्कारित और ज्ञानवर्धक शिक्षा देकर बच्चों के भविष्य के साथ देश के भविष्य का भी निर्माण कर रहे हैं। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की ब्लॉक इकाई गंगोह के द्वारा ओमपाल सैनी व विजय पाल सिंह को शिक्षक रत्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गंगोह इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने सेवानिवृत्त महिला शिक्षिका उर्मिला शर्मा, उषा सिंह, शकुंतला सैनी, राजदुलारी शर्मा को उनके आवास पर ही क्लब प्रेसिडेंट नमिता सिंघल द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।

रादौर में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण।- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में शिक्षिका को सम्मानित करती इनर व्हील क्लब की सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें