फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़

विज्ञापन
बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब और तस्कर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गुड़ की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। ताल्हापुर समसपुर मार्ग से मिनी कंटेनर में लाई जा रही लाखों रुपये की अवैध शराब को बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने जब्त कर चालक को दबोचा लिया है। जबकि दो अन्य तस्कर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए। पुलिस ने तलाशी के दौरान कंटेनर से 332 पेटी देशी शराब बरामद किया है। यह शराब हरियाणा के अंबाला से मेरठ लाई जा रही थी। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब की कीमत करीब 16 लाख रुपये है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली की एक गाड़ी अवैध शराब लेकर आ रही है। पुलिस की टीम ताल्हापुर से समसपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर तलाशी शुरू की। इसी दरम्यान एक संदिग्ध मिनी कंटेनर दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक लिया। जैसे ही गाड़ी उतरकर दो लोग भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहे। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो गुड़ की पेटियों के पीछे शराब की पेटियां मिलीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की पहचान मुनव्वर पुत्र जमील निवासी शाहबुददीनपुर कोतवाली बेहट के रूप में की गई है। जबकि फरार दोनों तस्करों की पहचान फिरोज व कुर्बान निवासी बेहट व मिर्जापुर के रूप में हुई है। यह अवैध शराब हरियाणा के अंबाला से मेरठ लाई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक शराब अंबाला में तैयार कर यूपी का मार्का लगाया गया था। सूचना पर आबकारी टीम के बेहट इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार भी थाने पहुंचे। उन्होंने शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार का कहना है कि जिले में शराब की तस्करी के लिए तस्करों ने नया तरीका अपनाया है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि शराब अवैध रूप से तैयार की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों सहित चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए चालक को जेल भेज दिया गया है। जबकि कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के ल्रिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें