फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने की अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर ने की अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अमृत योजना से संबंधित सीवरेज के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिससे जनता को इन योजनाओं का जल्द लाभ मिल सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अमृत योजना के प्रथम चरण में उन्होंने ओवरहेड टैंक के निर्माण, नलकूपों के निर्माण और शहर में डाली जाने वाली पाइप लाइन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अमृत योजना के दूसरे चरण में बनाए जाने वाले ओवरहेड टैंक, नलकूपों के निर्माण और शहर में डाले जाने वाली पाइप लाइन आदि के बारे में भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश जल निगम राजेंद्र सिंह, महाप्रबंधक जलकल एएन श्रीवास्तव, कर अधीक्षक नगर निगम विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें