फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल्हेड़ी में टीबी और बुखार पीड़त दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दल्हेड़ी गांव में टीबी और बुखार के चलते दो लोगों की मौत हो गई। गांव में दो लोगों की मौत होने के बाद शोक का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से दल्हेड़ी निवासी 32 वर्षीय राम कुमार पुत्र सुखदा बुखार से पीड़ित चल रहा था। पीजीआई के चिकित्सकों के जवाब देने के बाद भी युवक के परिजन निजी चिकित्सक से उपचार करा मन में चमत्कार की आस लिए बैठे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह के समय राज कुमार ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को लेकर परिजन पीएम के लिए सहारनपुर चले गए। दूसरी घटना में दल्हेड़ी गांव निवासी 48 वर्षीय विनोद पुत्र झगड़ा चंडीगढ़ में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बुधवार की रात में टीबी और बुखार के चलते उसकी भी मौत हो गई। गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने सुबह गमगीन माहौल उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव में दो लोगों की मौत होने से शोक का माहौल है। इसके बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें