फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में अभी ‘स्मार्ट’ नहीं हुए विद्युत उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के उपभोक्ताओं को ‘स्मार्ट’ होने का इंतजार
विज्ञापन

सहारनपुर। इस बार के बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बिजली उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही प्रीपेड कनेक्शन व्यवस्था लागू करने पर भले ही जोर दिया है। लेनिक विद्युत निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने की में बरती जा रही सुस्ती के चलते स्मार्ट सिटी घोषित किए गए शहर में उपभोक्ताओं के घरों तक अब भी स्मार्ट नहीं पहुंच पाए हैं।
महानगर में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या करीब एक लाख 30 हजार है। निगम की ओर से दावा किया गया था कि नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले ही शहर के लगभग सभी विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। इससे बड़े स्तर पर बिजली चोरी रुकेगी और राजस्व में बढ़ोतरी होगी। लेकिन शुरूआती दौर में उपभोक्ताओं के कुछ विरोध करने और इसमें सहयोग न देने के बाद निगम की टीमों पर भी सुस्ती छा गई है।
विज्ञापन

इसी का नतीजा रहा है कि एक लाख 30 हजार में से महज 30 हजार उपभोक्ता ही अब तक स्मार्ट मीटर लग पाया है। बाकी एक लाख उपभोक्ताओं के यहां अब भी पुराने मीटर से बिजली आपूर्ति हो रही है। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने की अभी कोई तैयारी नहीं हैं।
प्रीपेड कनेक्शन पर अभी ज्यादा ध्यान नहीं
- बजट में जिस तरह वित्त मंत्री ने प्रीपेड कनेक्शन जारी करने पर जोर दिया है। उससे सरकार की मंशा साफ है कि पुरानी व्यवस्था में कई महीनों तक बिजली के बकाया बिल का बोझ झेलने की बजाय प्रीपेड आधार पर त्वरित भुगतान की ओर तेजी से कदम उठाए जाएंगे। मगर अभी निगम का ध्यान इस ओर कम है। अभी केवल इच्छुक उपभोक्ताओं के ही प्रीपेड कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रीपेड से पहले स्मार्ट मीटर कवर कराएंगे
- विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पंकज कहते हैं कि प्रीपेड कनेक्शन की व्यवस्था में तो अभी वक्त लगेगा। मगर इससे पहले स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को जरूर कवर किया जाएगा। कोशिश की जा रही है कि अगले तीन माह तक यह काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें