फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी को लेकर पार्षदों में टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शकलापुरी मार्ग पर पानी की निकासी को लेकर नगर निगम के दो पार्षद कार्तिक चौहान और ज्योति अग्रवाल के समर्थक आमने सामने आ गए। दरअसल, शकलापुरी मार्ग पर नगर निगम की ओर से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कार्तिक चौहान के वार्ड की कॉलोनियों का पानी सड़क से बहकर ज्योति अग्रवाल के वार्ड की कॉलोनी में जाता है। इसकी वजह से कई दिन से कीचड़ मचा हुआ है। शनिवार को नगर निगम की जेसीबी ने पानी को कॉलोनी में घुसने से रोकने के लिए घरों के सामने बीच सड़क पर गड्ढा खोद दिया। इसे लेकर स्थानीय लोग नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कार्तिक चौहान मौके पर पहुंचे। ऐसे में दोनों पार्षदों के समर्थकों में तू तू मैं मैं रही। नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीके सिंह ने बताया कि जल्द ही नाला बनवाकर समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें