फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दी जाएगी लघु कुटीर उद्योग की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। शाकंभरी महिला एवं विकास संस्थान की बैठक में महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने पर चर्चा की। इसमें तय किया कि आर्य वाहक नाम से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें महिलाओं को लघु कुटीर उद्योगों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

देहरादून रोड पर स्थित संस्थान कार्यालय में आयोजित बैठक में सचिव उषा देवी ने कहा कि आर्थिक रुप से मजबूत हुए बिना महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलना संभव नहीं है। उत्पीड़न से निजात के लिए भी महिलाओं को आत्मनिर्भर होना होगा। उन्होंने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से महिलाओं को आचार, सिलाई कढ़ाई, कैरी बैग और पायदान आदि निर्माण का प्रशिक्षण देना शुरू किया जाएगा। कोषाध्यक्ष प्रेमचंद धीमान ने कहा कि महिलाएं लघु बचत के माध्यम से अपनी मेहनत की कमाई को संचित कर सकती हैं। इस मौके पर रोहित काम्बोज, सुनीता देवी, रीना, अलका, बबली, रेणू, यास्मीन, फातमा, फूलमति, अनिता सैनी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें