बेहट क्षेत्र में मुठभेड़ स्थल पर पड़े कारतूस
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। पुजनेकी चौकी क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों और बेहट पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ स्थल से एक तमंचा, कुछ कारतूस और बाइक मिली है।
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया, कि शनिवार की शाम करीब 5 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा एवं पुजनेकी चौकी इंचार्ज पवन उज्ज्वल चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगे। पुलिस के पीछा करने उन्होंने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश शाह आलम पुत्र इकराम निवासी खाताखेड़ी सहारनपुर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। मौके से तमंचा, कुछ कारतूस व बदमाशों की बाइक मिली है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर सहारनपुर के थानपा मंडी, थाना कोतवाली देहात व कोतवाली बेहट में लूट व अन्य मामले दर्ज है। उसका अन्य आपराधिक इतिहास भी पता लगाया जा रहा है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। सीओ विजयपाल सिंह भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे।
मुठभेड़ स्थल पर पड़ा बदमाश का तमंचा- फोटो : SAHARANPUR
बेहट क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद जंगल में पड़ी बदमाशों की बाइक- फोटो : SAHARANPUR
बेहट क्षेत्र में गोली लगने से घायल बदमाश को उठाती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR