फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने खनन से भरे दो ट्रक पकड़े, सीज

विज्ञापन
खनन से भरे ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई करते एसडीएम देवेंद्र पांडेय - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद/छुटमलपुर (सहारनपुर)। शुक्रवार की रात एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने कोरसेंट व पत्थर से भरे दो ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। छुटमलपुर में भी एक ट्रक सीज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पुलिस ने अवैध खनन से भरे ट्रकों के खिलाफ अभियान शुरू किया। लगभग 10.30 बजे सैनपुर गांव के समीप हरिद्वार से मुजफ्फरनगर जा रहे कोरसेंट से भरे ट्रक को एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने रुकवा लिया। ट्रक चालक के पास अंतरराज्यीय परिवहन प्रपत्र नहीं था। जिस पर उसे सीज कर दिया गया। उसके बाद बरला रोड पर सिंघ ब्रदर्स स्टोन क्रेशर का एक पत्थर से भरा ट्रक रोका गया। उसके पास भी आवश्यक प्रपत्र नहीं थे। जिस पर एसडीएम ने उसे भी सीज करा दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन से भरे दोनों ट्रकों को मंडी सचिव की अभिरक्षा में दिया गया है। कार्रवाई के लिए जिला खान अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। थाना फतेहपुर प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि अवैध खनन कर ट्रक से ले जा रहे चालक मुंतजिर पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ को गिरफ्तार कर चालान किया है। जबकि ट्रक को सीज कर दिया गया है।
ओवरलोड खनिज लेकर आ रहे तीन ट्रकों को किया सीज
चिलकाना। पुलिस ने हरियाणा की तरफ से ओवरलोड खनिज लेकर आ रहे तीन ट्रकों को सीज कर दिया तथा उनके चालकों का चालान किया है।। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह एसआई सचिन शर्मा तथा एसआई ओमेंद्र मलिक ने अपनी टीम के साथ दुमझेड़ा पुल के समीप हरियाणा की तरफ से आ तीन ट्रकों को जांच के लिए रोका। जांच में पाया गया कि तीनों ट्रकों में ओवरलोड खनिज भरा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक साजिद पुत्र अशरफ निवासी खान आलमपुरा सहारनपुर, दीपक पुत्र कंवरपाल निवासी सलेमपुर भुखड़ी थाना देहात कोतवाली तथा फुरकान पुत्र अख्तर निवासी माहीपुरा थाना जनकपुरी को 2/3 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में चालान कर तीनों ट्रकों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें