फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली

विज्ञापन
सहारनपुर: मुठभेड में घायल सिपाही अरूण कुमार। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। बदमाशों के पास से एक मस्कट, कारतूस तथा एक बैल बरामद हुआ है। एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 11.30 बजे चिलकाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुमझेड़ा के जंगल में गोकशी करने की तैयारी कर रहे हैं। एसआई सचिन शर्मा तथा विनीत चौधरी की टीम ने दुमझेड़ा के जंगल में उस स्थान को घेर लिया, जहां गोकशी की तैयारी की जा रही थी। पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही अरुण कुमार के पेट में गोली लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इसी दौरान एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश गांव दुमझेड़ा निवासी रिजवान पुत्र अख्तर है, जबकि मौके से फरार हुआ उसका साथी फैजान निवासी चिलकाना बताया जा रहा है। पुलिस को रिजवान के पास से एक मस्कट गन, दो कारतूस, एक खोखा, एक बैल, गोकशी के उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ थाना चिलकाना में 20 तथा यमुनानगर में तीन मुकदमे दर्ज है। रिजवान थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने घायल सिपाही अरुण कुमार तथा घायल बदमाश रिजवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि मुठभेड़ में एसआई सचिन शर्मा, विनीत चौधरी, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, अनुज कुमार, अरुण कुमार, अंकित शर्मा, कपिल कुमार, मोहित ढाका, कृष्ण कुमार शामिल रहे।

सहारनपुर: बदमाशों बरामद मस्कट गन।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें