फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वायरल बुखार और डेंगू से ठीक होने के बाद सता रहा त्वचा रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में वायरल बुखार और डेंगू कहर बरपा रहा है। डेंगू पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। अब तक 270 से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। बुखार और डेंगू से ठीक होने वालों को त्वचा रोग सता रहा है। बुखार से उभरने वाले लोग त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की सरकारी और निजी अस्पतालों में भरमार है। ठीक होने में दो से तीन दिन लग रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बुखार के मरीजों से अस्पताल भरे हुए हैं। मरीजों की संख्या के आगे अस्पतालों के बेड कम पड़ गए हैं। ऐसी हालत में मरीजों को फोल्डिंग पर लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि बुखार व डेंगू से उभरने वाले लोग त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में रोज ऐसे 20 से अधिक मरीज आ रहे हैं। किसी की पीठ पर तो किसी के पैरों में लाल चकत्ते पड़ रहे हैं।
डेंगू होने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो जाती है। ऐसे में शरीर पर लाल निशान होने पर खुजली होने लगती है। नियमित दवा लेने और खानपान पर ध्यान देने से निशान ठीक हो जाते हैं। उनकी सलाह है कि डेंगू और शरीर पर लाल निशान पड़ने पर पानी अधिक पीएं। फलों का सेवन बढ़ा दें। नारियल पानी, जूस, नीबू पानी, ओआरएस घोल और दूध की मात्रा बढ़ा दें। धूप में निकलने से बचें।
विज्ञापन

- केस - एक : विजय काॅलोनी निवासी राजन को तीन दिन बुखार रहा। जांच कराने पर बुखार 102 से 103 सेंटीग्रेड मिला। बुखार तो ठीक हो गया। उसके बाद खुजली ने परेशान किया। शरीर पर लाल निशान पड़ गए। चिकित्सक की परामर्श पर दवा लेने से निशान ठीक हो गए हैं।
- केस -दो : नवादा रोड स्थित दीपक ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले बुखार की चपेट में आए। चिकित्सक के पास गए तो उन्होंने जांच कराई। जांच में डेंगू पॉजिटिव आया। इसके बाद दवा शुरू हुई। ठीक होने में सात से आठ दिन लगे। लेकिन इसके बाद पूरे शरीर में खुजली रही। दो दिन की खुजली से हाल रहा है कि रात को नींद भी नहीं आई। दवा लेने के बाद अब खुजली ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें