फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरसावा में बनाए गए छह अस्थायी मोर्चे

Sat, 10 May 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सरसावा में यूपी हरियाणा सीमा स्थित यमुना पुल पर मोर्चा बनवाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सरसावा। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद हरियाणा से सटे सरसावा कस्बे में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। छह स्थानों पर अस्थायी मोर्चे बनाए गए हैं, जो संवेदनशील की श्रेणी में है। यहां पर सशस्त्र बल के जवानों को तैनात कर दिया है। इसके साथ ही पीएसी की एक कंपनी भी लगाई गई है। सरसावा की सीमा हरियाणा के यमुनानगर जिले से मिलती है। दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए यमुना पुल के ऊपर रेलवे और सड़क मार्ग सहित कुल पांच पुल हैं। इनकी सुरक्षा बेहद अहम है। माना जाता है कि चाहे रुड़की छावनी क्षेत्र हो या इस क्षेत्र का कोई अन्य रक्षा संस्थान।
विज्ञापन

सैन्य टुकड़ियों एवं वाहनों के आवागमन में यह मार्ग महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यमुना पुल के ऊपर बना सड़क मार्ग, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग 344 कहते हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर कुरुक्षेत्र में जाकर जुड़ता है, वहीं सीधे पंचकूला चंडीगढ़ को जोड़ता है। दोनों ही मार्ग भारत को दूसरे देशों से जोड़ने वाली सीमाओं पर जाकर मिलते हैं। आपरेशन सिंदूर के बाद हालात तनावपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें