फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीमा पर बढ़े तनाव से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गठित कीं चार टीमें

Sat, 10 May 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत और पाकिस्तान पर चल रहे तनाव के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी सीएचसी प्रभारियों को हर समय अलर्ट रहने के लिए कहा है। जिला स्तर पर चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आपरेशन सिंदूर के बाद से सीमा पर गोलीबारी की जा रही है। सीमा पर तनाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बेड और जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने में जुट गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन बेड और आईसीयू बेड हैं। कोरोना काल के दौरान लगाए गए सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू स्थिति में हैं।
स्वास्थ्य विभाग के पास 60 से अधिक एंबुलेंस भी हैं। इनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) भी शामिल हैं। सभी सरकारी चिकित्सालयों में जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। चिकित्सालयों में उपकरणों आदि की भी उपलब्धता करा ली है। आपात स्थिति में बेड भी आरक्षित किए जाएंगे, जिससे सभी व्यवस्था पूरी मिल सके। सभी चिकित्सालयों में पैरा मेडिकल स्टाफ को मौजूद रहने के निर्देश दिए है। चिकित्सालयों में 24 घंटे सेवाएं में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें