फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात का पानी संरक्षित करने को खोदे जाएंगे छह तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए इस वर्ष जनपद में छह तालाब खोदे जाएंगे। खेत तालाब योजना के तहत किसानों को तालाब खोदने के लिए अनुदान भी दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले पंजीकरण कराना होगा। किसान वर्षा जल के संरक्षण के साथ ही इन तालाबों में मत्स्य पालन करके अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण विभाग की ओर से खेत तालाब योजना के तहत जनपद को छह तालाबों को खोदने का लक्ष्य दिया गया है। विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जनपद में अब तक इस योजना के तहत अपने खेत में तालाब खोदवाने के लिए सात किसान पंजीकरण करा चुुके हैं। खेत में तालाब खोदने से पहले विभागीय टीम सर्वे करेगी। जिस किसान का खेत निचले हिस्से में होंगे और वहां बरसात का पानी भी रुकता हो, को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे ही खेत में तालाब खोदा जाएगा जिससे उसमें हमेशा पानी भरा रहे। इसके लिए खेत मानक के अनुसार होना चाहिए। 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा एक तालाब खोदने के लिए एक लाख पांच हजार रुपये का खर्च होगा। किसानों को तालाब खोदाई में खर्च हुई धनराशि का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। शेष धनराशि किसानों को स्वयं खर्च करनी होगी।
तालाबों से सुधरेगा भूजल स्तर
भूमि संरक्षण विभाग प्रतिवर्ष खेत तालाब योजना के तहत खेतों में तालाबों की खोदाई कराता है। इस बार जनपद में छह तालाब खोदने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना के तहत किसानों को तालाब की खोदाई में आने वाले खर्च का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इस योजना का लाभ विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही दिया जाएगा। तालाबों से न सिर्फ भूजल स्तर में सुधार आएगा, बल्कि इन तालाबों में मत्स्य पालन करके किसान अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकते हैं। --- रामजतन मिश्र, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें