सहारनपुर। प्रदेश के 40 लाख व्यापारियों में से छह विधान परिषद सदस्य चुनने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुडे व्यापारियों ने मंडलायुक्त अटल कुमार राय को सौंपा।
मंडलायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग व्यापारी को अनावश्यक नोटिस जारी न करें। किसी भी स्तर पर व्यापारी का शोषण न हो।
जिन टोल प्लाजा की अवधि पूरी हो चुकी है उन पर टोल वसूली बंद कराई जाए। व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जाेड़कर आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाया जाए।
व्यापारी की दुकान के क्षतिग्रस्त या जलने पर उसको मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत दिलाई जाए। इसके अलावा छह विधान परिषद सदस्य भी व्यापारियों में से चुने जाएं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनित गर्ग, हर्ष डार्बर, गुरमेहर सिंह, आशीष बासन, यश बंसल, केतन विरमानी आदि मौजूद रहे।