इंटर डिस्ट्रिक चैंपियनशिप में मेरठ को छह गोल्ड
गंगोह। श्रीजगदंबा इंस्टिटयूट के विद्यार्थियों ने मेरठ में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक अबेकस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर नगर एवं जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता सहारनपुर और मेरठ के ढाई सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर प्रथम एकेडमी की ओर से मेरठ के पल्लवपुरम स्थित लंदन किड्स स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में इंस्टिट्यूट के 23 छात्रों ने हिस्सा लिया। इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष भारत गर्ग और मैनेजिंग डायरेक्टर मोनिका गर्ग ने बताया कि जूनियर जीरो में अंशिका गर्ग ने प्रथम एवं नियति गर्ग को तीसरा स्थान, जूनियर टू में इतिश्री ने प्रथम, जूनियर थ्री में भवित गोयल प्रथम, जूनियर फोर में अरुण कुमार प्रथम, जूनियर छह में पाखी गोयल ने द्वितीय एवं लव खन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सीनियर जीरो में शुभम सिंघल ने प्रथम, सीनियर थ्री में हर्षी गोयल ने प्रथम जबकि वैदिक मैथ्स में मनस्वी गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा सुहानी गर्ग, अवयुक्त तायल, शैली गोयल, अमन कुमार, अनिरुद्ध गोयल, अनंत गोयल, अक्ष अग्रवाल, मरयम खान, वाणी गोयल, मयूर पाहवा, शिवांश अरोरा, अंश सिंघल, रुद्रांश नामदेव, भव्या गर्ग के प्रदर्शन को भी सराहा गया। चैंपियनशिप में भाग लेने के साथ ही बच्चों ने मंच पर नृत्य, गायन और शानदार अभिनय कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजेताओं को प्रथम एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर विशाल गुप्ता एवं कीर्ति गुप्ता द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। भारत गर्ग, मोनिका गर्ग, उपाध्यक्ष अमित गर्ग एवं उपप्रबंधक वंशिका गर्ग ने बच्चों को शानदार प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं दी है।