फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक आवासीय सहित छह भवन सील

Thu, 27 Mar 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के राजस्व विभाग ने टैक्स नहीं चुकाने पर एक आवासीय सहित छह भवनों को सील किया। टैक्स वसूली में 31 मार्च तक लक्ष्य तक पहुंचने के नगर निगम ने वसूली अभियान तेज किया हुआ है।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम अमन कॉलोनी पहुंची, जहां दो दुकान और एक आवासीय भवन को सील किया गया। कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भवन स्वामी पर दो लाख 61 हजार 677 रुपये बकाया है।
कई बार नोटिस देने के बाद भी टैक्स जमा न कराने पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। इसी कॉलोनी में आवासीय भवन पर 33 हजार 803 रुपये बकाया है। भवन स्वामी को कई बार नोटिस जारी कर टैक्स चुकाने के लिए कहा गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में यह भवन सील किया गया है। इसके अलावा नूर बस्ती में भी 40 हजार रुपये से अधिक बकाया पर तीन दुकानों को सील किया गया है।
विज्ञापन

नेहरु मार्केट, माहीपुरा, जनता रोड, मटियामहल में भी करीब आधा दर्जन भवनों पर सील की कार्रवाई के लिए जैसे ही टीम पहुंची भवन स्वामियों ने मौके पर ही दो लाख तीन हजार 724 रुपये जमा करा दिए। ऐसे में सील हटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें