फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : जहां घरों से कम निकले वोटर, वहीं अधिक कटे मत

Thu, 15 Jan 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसआईआर के तहत ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी की जा चुकी है। विधानसभा चुनाव 2022 में डाले गए वोट और अभियान में कटे वोटों पर नजर डाले तो दिलचस्प आंकड़े सामने आते हैं। जहां घरों से कम तादाद में वोटर निकलें, वहीं पर अधिक मत कटे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सातों विधानसभाओं में कुल 71.41 फीसदी मत पड़े थे। इसमें सबसे अधिक नकुड़ और सबसे कम नगर विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई थी। एसआईआर के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर नजर डाले तो सबसे अधिक मत 1.16 लाख नगर विधानसभा सीट पर काटे गए हैं। विधानसभा चुनाव में यहां पर मतदान प्रतिशत 66.13 फीसदी रहा था। इसी तरह देवबंद विधानसभा सीट पर 50,839 मतदाता लिस्ट से हटाए गए हैं।
यहां पर विधानसभा चुनावों में 69.51 फीसदी मत पड़े थे, जबकि गंगोह विधानसभा सीट पर 64,304 वोटर सूची से हटे हैं। यहां पर भी विधानसभा चुनावों में 70.17 फीसदी मत पड़े थे। बाकी अन्य चारों सीटों पर मतदान का प्रतिशत 71 फीसदी से अधिक रहा था। नकुड़ विधानसभा ऐसी रही जहां पर 76.33 फीसदी मत पड़े थे। यहां पर करीब 44 हजार मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसी तरह बेहट विधानसभा सीट पर 75.65 फीसदी वोट पड़े थे। यहां पर अभियान के दौरान 49 हजार मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन


- तीनों ही सीट भाजपा के खाते में

एक दिलचस्प आंकड़ा और सामने आया है। जहां पर विधानसभा चुनाव में कम वोट डाले गए और वहां पर अधिक मत कटे हैं। इन तीनों सीट नगर, देवबंद और गंगोह पर भाजपा का कब्जा है। इनमें से दो सीटों नगर और देवबंद में जीत का अंतर भी 6979 और 6967 रहा।
विज्ञापन


- इस तरह से रहे आंकड़े
विधानसभाविजयी दलहारे दलकटे वोट-मत प्रतिशत
बेहट-सपा-134396-भाजपा-96389-4966975.65
नुकड़भाजपा-103771सपा-103616-44570-76.33
नगरभाजपा-142294-सपा-1353151,16,049-66.16
देहातसपा- 106716-भाजपा-7595666508-72.39
देवबंद-भाजपा-93478-सपा-86511-5083969.51
रामपुर मनि.भाजपा-88653-सपा-68227-40595-71.85
गंगोहभाजपा-116052सपा-92860-64304-70.17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें