फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: साहब, 16 साल से नहीं हुई सफाईकर्मियों की पदोन्नति

Wed, 29 Jan 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग सदस्य महीपाल वाल्मीकि को पत्र लिखा है। कर्मचारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए निस्तारण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री संदीप बोहत्रा ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति 16 साल से नहीं हुई है। संगठन ने पदोन्नति के साथ ही चतुर्थ श्रेणी पर लगी पाबंदी हटवाने की मांग की है। इसके अलावा मृतक सफाईकर्मियों के आश्रितों को योग्यता के अनुसार नियुक्त दिलाने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि वीआईपी के आने पर उनसे ड्यूटी कराई जाती है। सड़कों की सफाई सहित अन्य कार्य कराए जाते हैं, जो गलत है। इसके अलावा कुरड़ियों से प्लास्टिक इकट्ठा कराने का काम भी सफाईकर्मियों से कराया जाता है, जो कि शासनादेश में भी नहीं है। उनकी मांग है कि सफाईकर्मियों का उत्पीड़न बंद कराया जाए और उनकी मांगाें पर अमल कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें