फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्षायतन का कार्यक्रम आज, भाग लेंगी राज्यपाल एवं आरएसएस प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत शनिवार को जनपद में आएंगे। वे मोक्षायतन योग संस्थान के 49 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहेंगी।
विज्ञापन

शनिवार यानि आज जनमंच सभागार में मोक्षायतन योग संस्थान के स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 10.45 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय पी सहस्रबुद्घे और राज्यसभा सांसद सुुुुभाष चंद्रा अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें