फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: साहब हादसा नहीं, रिश्तेदारों ने की थी मेरे बेटे की हत्या

Sun, 11 Aug 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। गांव टाबर में बहन को हरियाली तीज का सिंधारा देकर लौट रहे युवक की कार हादसे में हुई मौत के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ने अपने ही कुछ रिश्तेदारों पर षड्यंत्र के तहत बेटे की कार में टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम परिजनों व रिश्तेदारों के साथ रीटा देवी पत्नी सुभाष निवासी गांव सग्गा, थाना तरावड़ी, जिला करनाल हरियाणा कोतवाली पहुंची। उसने अपने ही हरियाणा निवासी कुछ रिश्तेदारों पर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया। पीड़ित महिला ने बताया कि गत 6 अगस्त को हरियाणा में उसके कुछ रिश्तेदारों ने उसके बेटे बाॅबी उर्फ भूपेंद्र की लाठी डंडों से पिटाई की थी, साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में बाॅबी ने करनाल के थाना असंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया कि तभी से आरोपी उसके बेटे की हत्या करने की फिराक में थे।
बताया कि गत सात अगस्त को उसका बाॅबी नकुड़ के गांव टाबर में बहन के यहां तीज का सिंधारा देने आया था। उसी दिन सिंधारा देकर लौटते समय आरोपियों ने पीछे से बाॅबी की गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे बाॅबी की कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। इसमें बाॅबी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पीड़ित महिला ने 11 लोगों पर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें