फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 7.83 लाख को खिलाई गई पेट के कीड़े मारने की दवा

Sun, 11 Aug 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में 7.83 लाख से अधिक बच्चों, किशोरों और युवाओं को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। छूटे हुए बच्चों को मापअप राउंड के तहत 14 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी। अभिभावकों से बच्चों को पेट के कीड़े की दवा खिलाने की अपील की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शनिवार को सरकारी, निजी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक व दो साल के बच्चों को आधी गोली और उससे ऊपर 19 साल तक के आयु वर्ग के बच्चों, किशोरों और युवाओं को एक गोली दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने मुजफ्फराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अगर हम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तो कृमि संक्रमण से बचाव हो सकता है।
एल्बेंडाजोल के सेवन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 7,83,673 बच्चों ने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई, जबकि हमारा लक्ष्य 18,88,570 बच्चों को दवा खिलाने का है। अब बाकी 11,04,897 बच्चे 14 अगस्त को मापअप राउंड के तहत गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए शिक्षक, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मियों को यह दवा अपने सामने खिलाने के निर्देश हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, डीसीपीएम बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें