फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 1.61 लाख मतदाताओं को नोटिस

Wed, 07 Jan 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसआईआर अभियान के तहत मंगलवार को ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई। ड्राफ्ट मतदाता सूची में सातों विधानसभा सीटों पर 22,10,141 मतदाता रह गए हैं। अभियान से पहले से विधानसभा सीटों पर 26,42,675 मतदाता पंजीकृत थे। जिले के 1.61 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की। उन्होंने बताया कि एएसडी लिस्ट में शामिल 4.32 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके साथ ही 1,61,305 मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैच नहीं हो सके हैं। इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस भेजने का काम मंगलवार छह जनवरी से ही शुरू कर दिया गया है। निर्धारित तिथियों में मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। सुनवाई के लिए 133 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को लगाया गया है। इसके साथ ही सात ईआरओ एवं 28 एईआरओ पहले से ही तैनात हैं।
नोटिस की सुनवाई के लिए आयोग द्वारा 12 दस्तावेजों की सूची जारी की गई है। इनमें से कोई एक दस्तावेज मतदाताओं को उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से भी वोट बनवाने की अपील की, साथ ही विदेश में रह रहे नागरिक, जिनके पास भारतीय नागरिकता है। वह फार्म छह-ए ऑनलाइन भर सकते हैं। जिले के सभी 3,018 बूथों पर मतदाता सूची को देखा जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति का नाम ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो ऐसे मतदाताओं को नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ आवश्यक प्रमाणपत्र लगाकर जमा करना होगा। इसी तरह ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में शामिल नाम को हटाने के लिए प्रारूप-7 भरकर देना होगा। पता परिवर्तन, निर्वाचक नामावली में संशोधन, मतदाता पहचान पत्र को बदलवाने, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन के लिए प्रारूप-8 भरना होगा। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ड्राफ्ट मतदाता सूची
विधानसभा-27 अक्तूबर को मतदाता- काटे गए वोटर-छह जनवरी को मतदाता
बेहट38000349669-330334
नकुड़-36310444570318534
नगर-461014-116049-34965
देहात37816766508311659
देवबंद-349474-50839-298635
रामपुर मनि.-31116740595280572
गंगोह-38974664304325442
नोट- निर्वाचन कार्यालय के आधार पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें