फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतभेद भुला गुरुओं के सिद्धांतों पर चले सिख समाज : कुलदीप

Sun, 15 Jun 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पनियाली कासिमपुर गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम में अकाल तख्त अमृतसर के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड - फोटो : वृद्धाश्रम में फादर्स डे पर केक काटते न्यायिक अफसर व अन्य।
विज्ञापन
देवबंद। श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि सिख समाज गुरुओं के बताए सिद्धांतों पर चलकर एक पहचान और एक निशान साहिब के नीचे आना होगा। तभी पंथ की तरक्की संभव हो सकेगी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब पनियाली कासिमपुर में कार्यक्र में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि हमें गुरु गोबिंद सिंह महाराज की बख्शी दात सिंह व कौर शब्द को अपने नाम के आगे जरूर लगाना है, क्योंकि यह हमारी पहचान है। आपसी मतभेद भुलाने होंगे।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब दुनिया का मार्गदर्शन करने वाले ग्रंथ है। इसमें गुरुओं के अलावा 15 भट्टों, भक्त साहिबान व फकीरों की बाणी हैं। गुरू ग्रंथ साहिब के बताए मार्ग पर चलकर ही हमारा जीवन सफल हो सकता है। गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक बाबा रणजीत सिंह ने कहा ऐसा पहली बार हो रहा है कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार छोटे छोटे स्थानों पर जाकर संगत को जोड़ने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह को सिरोपा, शॉल, कृपाण देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व हजूरी रागी सतनाम सिंह ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। संचालन हरजीत सिंह ने किया।
इस मौके पर बाबा अजीत सिंह, बाबा छबेग सिंह, रविंद्र सिंह, सेठ कुलदीप कुमार, गुरजोत सिंह सेठी, मनजोत सिंह, चरणप्रीत सिंह, राजपाल सिंह, प्रधान पवित्र सिंह, कृपाल सिंह, बलदेव सिंह व हरचरण सिंह बेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें