फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा शुरू

विज्ञापन
गांधी कॉलोनी में निकली मद् भागवत कथा शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री शिव मंदिर गांधी कालोनी में भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सात दिवसीय भागवत कथा समारोह के पहले दिन यज्ञाचार्य आचार्य पंडित कुलदीप वत्स के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा कालोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। कथा व्यास आचार्य पंडित कन्हैया लाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे़ ही सौभाग्य से प्राप्त होता है।
इस दौरान मित्रसेन चौहान, संजय मित्तल, डॉ. राजकुमार, शुभम मित्तल, मोहित गोयल, शुभम शर्मा, देव शर्मा, चिराग गर्ग, अनुज चौहान, श्रवण मित्तल, अनुज सैनी, राजीव गर्ग, विजय नामदेव, संजय गोयल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें