सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला। इसमें गतका पार्टी के करतब और बैंडबाजों पर बज रही धुनें आकर्षण का केंद्र रही।
सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा हकीकतनगर से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला, जो हकीकतनगर से शुरू होकर छोटा चौक, शिव मंदिर, बड़ा चौक, कोर्ट रोड होते हुए गुरुद्वारा टिकाना भाई जगता जी साहिब नवीन नगर में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में चमकौर साहब से आए जत्थेदार गैरी सिंह के नेतृत्व में शेर खालसा गतका पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा रिंग घुमाकर पीट कर रहे मैरी डेल एकेडमी और फैरी एकेडमी स्कूल के बच्चों ने सबका मन मोह लिया। पूरा इलाका बोले सौ निहाल के जयकारों से गूंज उठा। मार्ग कई जगहों पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। गुरुद्वारा हकीकतनगर के प्रधान सरदार सतनाम सिंह गाबा और कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत करने वाले लोगों को सरोपा भेंटकर आभार जताया। नवीननगर गुरुद्वारे में संत जस करण सिंह और कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया।
इस दौरान महासचिव सरदार जसवीर सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार गुरचरण सिंह, संयोजक सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार हरदेव सिंह, सरदार अनमोल सिंह, सरदार हर चरण सिंह, अमरजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, विनय दीप सिंह, रविंद्र कौर, महेंद्र कौर, कंवलजीत कौर, हरजीत कौर, हरदीप कौर, गुरलीन कौर, डॉ. पूजा वधवा, मोना सेतिया, सीमा बत्रा, अमन कौर, शिवानी अरोड़ा, सुखबीर सिंह, दिलप्रीत सिंह, परमजीत सिंह मौजूद रहे।
प्रसाद वितरित कर दी बधाई
सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव पर्व के उपलक्ष्य में रेलवे रोड पर साध संगत ने शिविर लगाकर प्रसाद वितरित किया।
सोमवार को लगाए शिविर का उद्घाटन एसएसपी दिनेश कुमार, श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने किया। इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार और पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने साध संगत द्वारा शिविर लगाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने सभी को श्री गुरुनानक देव के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। इस दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ मुकेश मिश्रा, सरदार हनीत सिंह, सरदार तरनजीत सिंह, गुरमेहर सिंह, रजत मित्तल, वरूण शर्मा, राजा छाबड़ा, विजय गुप्ता, शिवजीत सिंह मौजूद रहे।
हकीकत नगर गुरुद्वारे से निकले नगर कीर्तन में पंज प्यारे।- फोटो : SAHARANPUR
हकीकत नगर गुरुद्वारे से निकले नगर कीर्तन में सजे बच्चे।- फोटो : SAHARANPUR
हकीकत नगर गुरुद्वारे से निकले नगर कीर्तन में करतव दिखातें सिक्ख।- फोटो : SAHARANPUR