फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खुलीं दुकानें, सजना के लिए सजेंगी सुहागिनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। करवाचौथ का त्योहार नजदीक है। सुहागिनें अपने-अपने सजना के लिए खूब संवरेंगी। ऐसे में ब्यूटी पार्लर पर पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई है। अपने मेकअप में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए महिलाएं पहले ही अपना मेकअप रुटीन तैयार करा रही है।
विज्ञापन

दस अक्तूबर को सुहागिनों को पर्व करवाचौथ मनाया जाएगा। पर्व के लिए महिलाएं खरीदारी कर रही है। कपड़े से लेकर रेडीमेड गारमेंट और ज्वैलरी की खरीद तो चल ही रही है। महिलाएं सजने और संवरने को भी तैयारी है। इस बार उन्हें कौन सा मेकअप करना है। इसके लिए वह पहले ही ब्यूटी पार्लर में पहुंचकर जानकारी हासिल कर रही है। त्योहार को देखते हुए ब्यूटी पार्लर ने भी खासी तैयारियां की हैं। सामान्य फेशियल से लेकर मेनीक्योर, पेडीक्योर आदि के पैकेज बनाए गए हैं। महिलाओं में इस बार नेचुरल मेकअप और हर्बल प्रोडक्ट्स की खासी मांग है। ब्यूटी पार्लर्स ने भी इन सभी को देखते हुए पैकेज तैयार किए हैं।
- कुछ इस तरह से रखे गए हैं पैकेज
- ब्लीच, वैक्स, थ्रेड वर्क- 699 रुपये से
- व्हाइटनिंग, ब्लीच, जेल वैक्स, हेडवॉश, थ्रेड वर्क- 1199 रुपये
- हाइड्रा फेशियल, ब्लीच, डी-टैन, रूट टचअप, वैक्स, मेनीक्योर- 3499 रुपये
- फेशियल, फुट स्पा, हैंड एंड फीट जेल पॉलिश, ब्लीच, थ्रेडवर्क- 3999 रुपये

-बोली ब्यूटी पार्लर संचालिका
- मेकअप एक्सपर्ट अपूर्वी अरोड़ा ने बताया कि करवाचौथ के लिए कई तरह के पैकेज मौजूद है। जो 699 रुपये से शुरू होते हैं। इस बार महिलाएं के लिए स्पेशल फेशियल भी है। हर्बल फेशियल काफी लोकप्रिय हो रहा है। नेल ऑर्ट में भी महिलाओं की खासी रुचि है।
विज्ञापन


- ब्यूटी पार्लर संचालिका बिंदू ने बताया कि इस बार करवाचौथ के लिए महिलाओं ने पहले ही बुकिंग की है। फेशियल के लिए कम से कम दो सिटिंग होती है। महिलाएं दूसरी सिटिंग करवाचौथ से एक दिन पहले कराने के लिए बुकिंग कर रही हैं। फेशियल, ब्लीच, वैक्स के साथ हेयर स्पा महिलाओं की पसंद बनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें