फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि आज, शिवालयों तक पहुंचने काे दौड़े भोले

Fri, 21 Jul 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में जलाभिषेक सुबह चार बजे से शुरू होगा। जलाभिषेक को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई है। धोबीघाट स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लेकर आधा किलोमीटर दूर तक बैरीकेडिंग लगाये गए हैं।
विज्ञापन


भोले के भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। तैयारियों का जायजा भी मंदिर समीति ने लिया है। चकराता रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक को लेकर खास व्यवस्था की गई हैं।

मंदिर के बाहर लंबी दूरी तक श्रद्धालुओं के लिए बैरीकेडिंग लगाई गई हैं। रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर, राधा विहार स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पुल खुमरान स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक को लेकर विभिन्न तैयारियां की गई है।
विज्ञापन


उधर, बगड़ बम-बम... बगड़ बम-बम... जैसे भक्ति गीतों पर झूमते हुए भोले के भक्त सहारनपुर से होकर गुजरे तो पूरा सहारनपुर शिवमय हो गया। डीजे की गूंज पर डाक कांवड़ लेकर दौड़ रहे कांवड़ियों देखते ही बन रहा है। शिव के उद्घोष चारों ओर गुंजायमान है।

शहर के बीच से शिव की केसरिया गंगधारा सी बह रही है। बुधवार से कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच गया। जल लेकर कांवड़ियों की टोली अनवरत चल रही है। शहर के बीचों-बीच से होकर कांवड़ियों के गुजरने के कारण पूरा शहर शिवमय हो चुका है।

जबकि बृहस्पतिवार को सड़कों पर सुबह से ही डाक कांवड़ लेकर आने वाली टोलियों की भारी भीड़ रही। जिसके चलते देहरादून रोड और अंबाला रोड पर दुपहिया वाहनों का प्रवेश भी रोक दिया गया।

ट्रैक्टर ट्रालियों, टाटा मैजिक, कैंटर में डीजे की तेज आवाज में नाचते-गाते कांवड़िए जब शहर से गुजरे तो पूरा शहर गूंज उठा। कांवड़ियों के बोल बम, बम-बम, बगड़ बम के उद्घोष चारों ओर छा गए।

डाक कांवड़ियों की अपने शिवालय की ओर जल्दी पहुंचने की होड़ लगी रही। दुपहिया वाहनों पर भी कांवड़िए फर्राटे भरते रहे। शहर में कांवड़ियों की सेवा में लगे शिविरों में भारी भीड़ रही। बुधवार की रात तो सभी शिविर हाउसफुल हो गए। बृहस्पतिवार तड़के ही कांवड़िए अपने-आने शिवालय की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें