फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, सजे शिवालय

Fri, 24 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में सजा शिवालय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों को सजाया गया। मंदिरों में जलाभिषेक सुबह तीन बजे से चढ़ना शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों को विशेष व्यवस्था की गई है।  
विज्ञापन


शहर के धोबीघाट स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। प्रबंध समिति के प्रधान मुकेश गोयल ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे खुल जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

चकराता रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, राधा विहार स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर, पुल खुमरान स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर, कोर्ट रोड स्थित पाठेश्वर मंदिर, गिल कालोनी स्थित नारायणपुरी मंदिर आदि को सजाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें