फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों से शिवालिक जंगल को बचाने की मुहिम

Thu, 01 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शाकंभरी देवी में स्थित डाक बंगले पर आयोजित संयुक्त बैठक में वार्ता करते यूपी और हरियाणा के वन अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में अमूल्य वन संपदा की खान माने जाने वाले शिवालिक जंगल को उजाड़ रहे तस्करों से निपटने के लिए वन विभाग अब सख्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को शाकंभरी देवी में स्थित वन विभाग के डाक बंगले पर हरियाणा एवं यूपी के वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में अंतर्राज्यीय स्तर पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए दोनों सूबे लकड़ी तस्करों की सूची तैयार कर उसका आपस में आदान-प्रदान करेंगे, ताकि उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके। वन संरक्षक रमेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यमुनानगर की डीएफओ निवेदिता, डीएफओ सामाजिकी वानिकी आरआर गौतम, डीएफओ
विज्ञापन


शिवालिक विजय सिंह, एसडीओ सामाजिकी वानिकी महेशचंद्रा, एसडीओ शिवालिक वीके चौधरी, रेंजर शाकंभरी देवी आरएन किमौटी, रेजर मोंहड़ मोहम्मद गुलफाम, रेंजर सामाजिकी वानिकी बेहट एके सिंह, यमुनानगर के सर्किल रेंजर हरिकांत शर्मा, हरियाणा के छछरौली रेंजर मनोज कुमार

आदि ने शिवालिक जंगल की हो रही बर्बादी पर अंकुश लगाने के लिए विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने माना की तस्कर शिवालिक जंगल से खैर जैसी बेशकीमती लकड़ियों को लग्जरी वाहनों में लादकर हरियाणा की मंड़ियों में बेच रहे हैं।

सर्वसम्मति से तय हुआ कि अब किसी भी सूरत में शिवालिक को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अब दोनों प्रदेश लकड़ी तस्करों की सूची तैयार कर आपस में आदान-प्रदान करेंगे और तस्करों पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन


वन संरक्षक रमेश पांडेय ने कड़े लहजे में कहा कि तस्करों की मद्द करने में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें