बेहट के घघरौली स्थित मदरसा जामिया रहमत में सऊदी अरब से आए शेख जमाल युसुफ को मुगीसी अवार्ड देते ऑल ?
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। सऊदी अरब के मक्का मदीना से आए शेख जमाल यूसुफ ने कहा हिंदुस्तान एक बेहतरीन मुल्क है। यहां सभी मजहबों के लोग आपस में मिल जुल कर रहते हैं, जो पूरी दुनिया में मिसाल है। उन्होंने कहा मजहब ए इस्लाम भी यहीं सिखाता है, कि आपस में मिल जुल कर रहो और एक दूसरे की हमदर्दीए करों।
बुधवार को देर शाम क्षेत्र के घघरौली गांव स्थित मदरसा जामिया रहमत में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहावे दुनिया के कई मुल्कों में घूमे, लेकिन जो मुहब्बत और सम्मान उन्हें हिंदुस्तान की आवाम से मिला है, उसे वह कभी नहीं भुला सकेंगे। उन्होंने कहाइस मुल्क की तहजीब देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है। जितनी इज्जत हमें इस मुल्क में मिली है, उतनी कहीं नहीं मिली। उन्होंने कहा यहां सभी मजहबों के लोग आपस में मिल जुल कर रहते हैं, यह पूरे दुनिया के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा इस्लाम हमें मिल जुल कर रहने की सीख देता है। हमें आपस में मिल जुल कर रहना चाहिए और अपने वतन से मुहब्बत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा हमें अपने बच्चों को हायर एजूकेशन देनी चाहिए, ताकि वह मुल्क और दुनिया की तरक्की के लिए आगे आ सकें। सऊदी अरब से ही उनके साथ आए शेख वलीद सईद ने कहा हमें अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करना चाहिए और इसके बाद पूरे समाज में फैली बुराई को खत्म करने के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष एवं मदरसा जामिया रहमत के प्रबंधक डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी ने मेहमानों को गुलदस्ते भेंट करने के साथ ही मुगीसी अवार्ड से भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुल्क व कौम की तरक्की तथा खुशहाली के लिए दुआ कराई गई। इस दौरान मौलाना शमीम अख्तर मदनी, मौलाना निसार, सांसद हाजी फजलुर्रहमान, मुफ्ती राशिद, पीर हाफिज हुसैन, मौलाना मोहम्मद अली, चेयरमैन अब्दुल रहमान, चौधरी हाशिम, मौलाना दिलशाद आदि रहे।