फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सांसद इकरा हसन बोलीं- सोनम वांगचुक सर को जबरन हटाना गलत, भाजपा का अहंकार तोड़ेगा ये देश

Sun, 19 Jul 2026 04:40 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुग को जबरन ले जाने के विरोध में सपा सांसद इकरा हसन ने वीडियो के माध्यम से बयान जारी किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को हटाना गलत है। 
विज्ञापन
इकरा हसन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और अभ्यर्थियों की मौत के विरोध में पिछले 20 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे समाजसेवी सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने सादे कपड़ों में उठा दिया। रविवार को सांसद इकरा हसन ने इसे लेकर विरोध जताया और इसके मानवता के खिलाफ बताया। सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कैराना से सपा सांसद इकरा हसन वायरल वाीडियो दिल्ली का बताया गया है। इकरा हसन ने कहा कि आज जिस तरीके से बेरहमी के साथ इन लोगों ने सोनम वांगचुक को उठाने का काम किया है, वह देश देख रहा है। जो तस्वीर आ रही है, उसने सबके दिल को दहलाने का काम किया है। जिस व्यक्ति ने देश को इतना गौरव दिया, इतना सम्मान दिलाया। सत्ता में बैठे लोग उनके साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकते हैं तो आम नागरिकों की क्या दुर्दशा इस देश में होगी। 
 

इकरा ने कहा कि वांगचुक सर को हटाने की जो तस्वीर सामने आई है, उसे इस देश का युवा भूला नहीं सकता और यह तस्वीर सत्ता में बैठे लोगों की तकदीर बदलने का काम करेगी। इनका अहंकार तोड़ने का काम इस देश का युवा करेगा। 
 

सांसद ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्होंने खुद देश को शिक्षा संस्थान नहीं दिए। जो पहले बने हुए हैं, ये लोग उनको तोड़ने पर लगे हुए हैं। यह हिंदू मुस्लिम करके यूनिवर्सिटी को तोड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सब लोग समझेंगें कि यह लड़ाई हम सब लोगों की है। 
 
विज्ञापन

इकरा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी बंद करा दी गई, जेएनयू और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की ब्रांडिंग कर रहे हैं। जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने का काम किया जा रहा है। सांसद इकरा हसन ने कोर्ट से अपील की, कि वह ऐसा बिल्कुल न होने दें। जरूरत पड़ी तो हम सब वहां धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार 20 जुलाई को समाजवादी पार्टी के सभी लोग यहां मौजूद रहेंगे। समाजवादी पार्टी यह मुद्दा सड़क से संसद तक ले जाएगी। सांसद इकरा हसन ने वीडियो में दिए गए अपने बयान की पुष्टि की है।

ये भी देखें...
हनीट्रैप: क्रशर कारोबारी से दो महिलाओं ने एकसाथ बनाए संबंध, 15 लाख हड़पे; पत्नी ने बताईं हैरान करने वाली बातें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें