फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो महीने से पटरी पर नहीं लौटी शालीमार-हेमकुंड एक्सप्रेस

Thu, 30 Oct 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब में करीब दो महीने पहले आई बाढ़ के बाद से अब तक शालीमार और हेमकुंड एक्सप्रेस पटरी पर नहीं लौटी है। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो महीने भारी बारिश के चलते पंजाब में बाढ़ आई थी। पानी रेलवे ट्रैक तक पहुंचा था। तब रेलवे ने जम्मू जाने वाली ट्रेनों को निरस्त और आधे रूट से ही संचालन किया था। कई ट्रेनें बहाल हो गई है लेकिन अभी तक ट्रेन नंबर 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, 14609 योगनगरी ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस शुरू नहीं हुई है। यह दोनों ट्रेनें सहारनपुर से गुजरती हैं। अधिकांश यात्री हेमकुंड एक्सप्रेस से ही मां वैष्णों देवी जाते हैं। यात्री परेशान हैं। अभी संचालन की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सात घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें