फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शारदानगर से हटाया जाएगा 40 साल पुराना अतिक्रमण, व्यापारी असहमत

Thu, 30 Oct 2025 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा तोड़ी गई शारदानगर मार्केट के रास्ते की पुलिया
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदानगर में सड़क के चौड़ीकरण और अतिक्रमण का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। दुकानों और मकानों का चार से पांच फीट तक का हिस्सा तोड़े जाने पर महापौर की बैठक में व्यापारियों का एक धड़ा राजी हो गया, लेकिन बाहर आते ही फिर असहमति के स्वर उठे। उनका स्पष्ट कहना है कि यदि सड़क 12 से बढ़ाकर 20 फीट की जाती है तो मकानों और दुकानों को नुकसान होगा, जो 40 साल से बने हुए हैं।
विज्ञापन

n अगले दो दिनों में बैठक कर नाराज व्यापारी लेंगे निर्णय : व्यापारी बुधवार को नगर निगम पहुंचे थे। महापौर डॉ. अजय कुमार ने व्यापारियों के दोनों गुटों के साथ वार्ता की। करीब तीन घंटे की बैठक में 12 फीट की सड़क को 20 फीट करने का निर्णय लिया गया। जहां नगर निगम ने लाल निशान लगाए थे उन्हें सही माना गया, लेकिन बैठक से बाहर आने के बाद व्यापारियों के सुर बदल गए।
ज्यादातर व्यापारी सड़क 20 फीट करने को लेकर सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि मकान और दुकान 40 साल से अधिक पुराने बने हैं, जिनके बैनामे भी उनके पास हैं। यदि उनके मकानों और दुकानों को तोड़ा जाता है तो इससे उन्हें भारी नुकसान होगा। व्यापारियों के अध्यक्ष रतन सिंह यादव ने बताया कि अगले दो दिन में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें