फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शाहजहांपुर में सोलानी व हिंडन नदियों में उफान से तबाही! फार्म हाउस की बाउंड्री बही, कच्चे मकान ढहे

Sat, 28 Jun 2025 12:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बारिश के बाद सहारनपुर में सोलानी और हिंडन नदियों का जलस्तर बढ़ गया। फार्म हाउस की बाउंड्री बह गई, पांच कच्चे मकान गिरे, बकरियों की मौत हुई है और पुल निर्माण कार्य में लगी क्रेन बह गई।

विज्ञापन
दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपु के छुटमलपुर में शनिवार तड़के हुई तेज बारिश के बाद सोलानी और हिंडन नदियों में उफान आ गया। इसका असर शाहजहांपुर और नौरंगपुर क्षेत्र में भयंकर रूप से देखा गया।

विज्ञापन


शाहजहांपुर गांव के पास सोलानी नदी में अचानक पानी बढ़ने से एक फार्म हाउस की बाउंड्री वॉल बह गई, जबकि गांव के ताहिर हसन, सलीम, सद्दाम, मुंशी और अमजद के कच्चे मकानों को पानी ने भारी नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे मकान गिरे - फोटो : अमर उजाला
ताहिर हसन की दो बकरियां मलबे में दबकर मर गईं और कई ग्रामीणों का घरेलू सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। कइयों के घरों में पानी आर-पार होकर गुजरा और कुछ की दीवारें तक गिर गईं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक फार्म हाउस मालिक ने नदी की ज़मीन पर अतिक्रमण कर चारदीवारी बना दी, जिससे इस बार नदी का पानी सीधा आबादी में घुस गया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद और नदी की जमीन की पैमाइश कराने की मांग की है।

उधर, गांव नौरंगपुर में सुंदरपुर शाकंभरी देवी मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन पुल पर लगी क्रेन भी हिंडन नदी में बह गई, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है और लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई बड़ी राहत की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें