फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पांच लड़कों ने 11वीं की छात्रा से किया था गैंगरेप, कोर्ट ने दी ऐसी सजा, उम्रभर पछताएंगे

Fri, 30 Aug 2024 06:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 53-53 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि पीड़िता को दी जाएगी। 
विज्ञापन

 

पिछले साल 11 सितंबर की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने पर कक्षा 11वीं की छात्रा घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे अंकुर और अमन निवासी गांव आसराखेड़ी मिले थे। आरोपियों ने छात्रा को उसके गांव छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया था। आरोपी छात्रा को गांव बाढी माजरा में एक सुनसान जगह पर ले गए थे। वहां पर आरोपियों के साथी सावेज, सादिक और सरवेज निवासी गांव बाढी माजरा मौजूद थे। इन पांचों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। 
 
विज्ञापन

बुधवार को पांच आरोपियों का दोष सिद्ध हो गया था। मामला अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट) कक्ष संख्या 13 पिंकू कुमार की अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार की शाम अदालत ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें