फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिंधली नदी में अब नहीं छोड़ा जाएगा निकासी का गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती। सिंधली नदी में अब निकासी का गंदा पानी नहीं छोड़ा जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग के आदेश पर सर्वे किया गया है। सर्वे टीम को क्षेत्र में कई स्थानों पर गंदे पानी की निकासी मिली है। इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन



लखनौती के खादर क्षेत्र में सिंंधली नदी पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी थी, लेकिन पर्यावरण प्रेमियों ने एनजीटी सहित तमाम विभागों को पत्र लिखकर इसे दोबारा जीवित कराया है। इसके लिए अभी भी खुदाई का कार्य प्रगति पर है। इसी बीच बृहस्पतिवार को दो सदस्यीय टीम के बीडीओ पंचायत अनिल कुमार और अभियंता विनायक शर्मा नदी का सर्वे करने पहुंचे।
उन्होंने नदी के लखनौती, हुसैनपुर, खालिदपुर, शकरपुर, बसी आदि स्थानों पर सर्वे किया। टीम को नदी में कई स्थानों पर गंदे पानी की निकासी होती मिली। इसमें गंगोह नगरपालिका का पानी भी नदी में गिरता पाया गया। सर्वे के दौरान लखनौती निवासी अब्बास चौधरी, तालिब हुसैन, शकरपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार सैनी आदि भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने बताया नदी जिन गांवों और नगरपालिका के गंदे पानी निकासी होती मिली है उनकी रिपोर्ट तैयार करके विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें