फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वर्ण पदक जीतकर बेहट पहुंचे हातिम का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-55
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। कर्नाटक में आयोजित 13वीं सब-जूनियर, जूनियर और प्री-टीन राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर बृहस्पतिवार को बेहट पहुंचे खिलाड़ी हातिम अली का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कर्नाटक के कोप्पल शहर में आयोजित हुई सिलाट प्रतियोगिता में कस्बे के मोहल्ला शहरी दरवाजा निवासी तौसीफ शाह के बेटे हातिम अली (10) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस उपलब्धि को हासिल करने के हातिम के वापस लौटने पर स्वागत किया गया। हातिम अली के आवास पर बधाई देने पहुंचे बेहट नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल रहमान ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव की बात है कि कस्बे के छोटे छोटे बच्चे भी देशभर में हमारे कस्बे का नाम रोशन कर रहे हैं। नगर पंचायत सभासद सैय्यद फरहान ने कहा कि हातिम अली जल्द ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इस मौके पर सभासद मास्टर जमील, मोहम्मद अहमद काज़मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें