बिजनौर। बालावाली- लक्सर मार्ग पर गांव गोपालपुर के पास तेज रफ्तार कार की टक्ककर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक हरिद्वार जिला पंचायत के सदस्य का भाई है। उधर, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक लेखपाल है।
उत्तराखंड के लक्सर थाना क्षेत्र के गांव कुड़ी भगवानपुर निवासी राजीव पुत्र वीर सिंह और उसका दोस्त मनोज पुत्र बलजीत शनिवार को बाइक से बिजनौर के मंडावर आए थे। दे रात लाैटते वक्त गांव गोपालपुर के पास उनकी बाइक में हरिद्वार की ओर से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में राजीव और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मनोज का बड़ा भाई हरिद्वार जिला पंचायत की खानपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य है। आरोपी कर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। उधर, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक लेखपाल है।